मध्यप्रदेश | खरगोन मध्यप्रदेश मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के अंतर्गत आने वाले बड़वाह में स्थित एक इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां के एक घर में रखी बिस्तर पेटी में घर वालों को कपड़ों के बीच 10 फीट लंबा अजगर छिपकर बैठा दिखा। चारण मोहल्ले में रहने वाले दीपक वर्मा के घर वालों ने जैसे ही बिस्तर पेटी में अजगर को बैठा देखा, वो सभी हक्के बक्के रह गए। यहां तक की घर में चीख पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास रहने वाले लोग घर में आ गए। इसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत से अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
जिस घर में अजगर निकला उस घर के सदस्य दीपक वर्मा का कहना है कि सबसे पहले उन्हीं ने अजगर को देखा। दरअसल, वो बिस्तर पेटी से खुद के लिए कुछ कपड़े निकालना चाहते थे। लेकिन, जैसे ही इसके लिए उन्होंने बिस्तर पेटी खोली तो कपड़ों के बीच छिपकर बैठे एक विशाल अजगर ने तुरंत ही अपना सिर निकालकर देखा। अजगर को बिस्तर पेटी में देख, पहले तो तुरंत ही पेटी का ढक्कन हाथ से छूट गया और चीखते हुए मैं कुछ कद पीछे की ओर हटा। घर वालों ने जब इस तरह घबराने का कारण पूछा तो मैने उन्हें बताया। पुष्टि करने के लिए घर वालों ने भी ढक्कन हटाकर देखा तो अजगर इस बार बिल्कुल सामने बैठा दिखाई दिया। इससे घर वालों में हड़कंप मच गया। इसके बाद इलाके के लोगों ने सोसायटी फार एनिमल एंड वेलफेयर की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया।
सोसायटी फार एनिमल एंड वेलफेयर टीम के प्रमुख टोनी शर्मा का कहना है कि करियामाल में रहने वाले दीपक वर्मा के घर से फोन पर सूचना दी गई कि उनके घर में एक विशाल अजगर मौजूद है। घर पहुंचने पर पता लगा कि अजगर बिस्तर पटी में है। इस दृश्य को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ इक्ट्ठी थी। संस्था के सदस्यों में अजय कौशल, अथर्व शर्मा ने बिस्तर की पेटी में से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई और वन क्षेत्र में अजगर को रिलीज किया गया। नटोनी ने बताया कि करियामाल में घर के आसपास जंगल है। अजगर जंगल से घर में आ गया होगा। वहीं बिस्तर पेटी खुली होने पर जाकर बैठ गया। उन्होंने ये भी बताया कि मादा अजगर की लंबाई लगभग 10 फीट के करीब है। ये ‘इंडियन रॉक पाइथन’ प्रजाति से है।



