अभिषेक नायक की रिपोर्ट :-
खंडवा मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां पंधाना पुलिस ने एक युवक ने लॉकअप के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि युवक ने चादर का फंदा बनाकर खिड़की में लगे सरिए में बांधकर फांसी पर लटक गया। आनन-फानन में युवक को इलाज के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। बता दें कि, टीआई सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।दरअसल, 19 अगस्त को दीवाल गांव के तीन घरों में चोरी हुई थी। इस मामले को लेकर धर्मेंद को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी।
बाल्टी पर चढ़कर फंदे पर झूला
धर्मेंद्र को पुलिस ने पूछताछ के लिए लॉकअप में रखा था। उसने शुक्रवार रात को चादर फाड़कर रस्सी बनाई। फिर बाल्टी पर चढ़कर रोशनदार के सरिए में फंदा बनाकर झूल गया। घटना के दौरान थाने में एसआई हिमाल सिंह डामोर, कॉन्स्टेबल नारायण और अनिल ड्यूटी पर तैनात थे। जैसे ही उन्होंने धर्मेंद्र को फंदे पर लटकते हुए देख। उसके तुरंत बाद ही उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र सिंह का ससुराल दीवाल गांव में है। वह मूल रूप से खरगोन के भीकनगांव तहसील के नेमित गांव का रहने वाला है। वह मिस्त्री का काम करता था। पुलिस को उसके ऊपर चोरी की शंका थी। इस पूरे मामले पर खंडवा एसपी ने मनोज कुमार राय का कहना है कि इस मामले की न्यायिक जांच की जा रही है।



