अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
भोपाल | मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र की मोदी सरकार ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले यह तोहफा दे दिया है। ये तोहफा मध्यप्रदेश में कार्यरत केंद्रीय कर्मचारियों को दिया गया है। दरअसल केंद्र की मोदी सरकार ने न्यू पेंशन स्कीम (New Pension Scheme) यूनिफाइड पेंशन स्कीम (unified pension scheme) को मंजूरी दे दी है।इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी मिलेगा। लेकिन न्यू पेंशन योजना का लाभ केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा जो, केंद्रीय कर्मचारी हैं, यानी राज्य में रहते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यों के क्रियान्वयन लिए राज्य में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये खुशखबरी जन्माष्टमी के अवसर पर आई है। इस बीच भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भी पीएम मोदी की इस न्यू पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।
जानें क्या है केंद्र की न्यू पेंशन यानी यूनिफाइड पेंशन स्कीम
दरअसल केंद्र की न्यू पेंशन स्कीम या यूनिफाइड पेंशन स्कीम केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लाई गई है। इस स्कीम के तहत न्यूनतम 10 साल की सेवा के बाद रिटायरमेंट पर प्रति माह 10,000 रुपये की पेंशन गारंटी दी है।
25 साल के बाद रिटायरमेंट पर मिलेगा पूरा लाभ
बता दें कि UPS के तहत रिटायर्ड कर्मचारियों को 12 महीने की एवरेज बेसिक सैलरी का 50% निश्चित पेंशन के रूप में दी दिया जाएगा। हालांकि ये पेंशन पाने के लिए कर्मचारियों को कम से कम 25 साल तक अपनी सेवाएं देनी होंगी। यानि जो केंद्रीय कर्मचारी 25 साल तक की नौकरी करने के बाद रिटायर हुए हैं, वे UPS के पात्र माने जाएंगे।
23 लाख कर्मचारियों को मिलेगा न्यू पेंशन स्कीम का लाभ
वहीं योजना में फैमिली और महंगाई के हिसाब से पेंशन में बढ़ोतरी भी शामिल है। इस स्कीम से 23 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा। लेकिन ध्यान दें ये न्यू पेंशन स्कीम केवल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ही है।
जानें क्या बोले भोपाल सांसद आलोक शर्मा
एमपी के केंद्रीय कर्मचारियों को भी अब न्यू पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। न्यू पेंशन स्कीम को मंजूरी मिलते ही भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।सांसद आलोक शर्मा ने कहा है कि ‘मध्य प्रदेश में कार्यरत केंद्रीय कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। यह जन्माष्टमी से पहले मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा है।’



