अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
छतरपुर | छतरपुर मध्यप्रदेश बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और इंटरनेशनल कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने फिर से एक बयान दे दिया है। जिसके कारण वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। बागेश्वर बाबा हिन्दू एकता को संगठित करने के लिए पदयात्रा पर निकालेंगे। जिसका रजिस्ट्रेशन मोबाइल पर होगा।
जात-पात है गहरा संकट
बागेश्वर बाबा ने कहा कि हम सभी लोग अपने नाम के आगे जाति लगाते हैं। कोई ब्राह्मण है तो कोई ठाकुर है, कोई वैश्य है तो कोई शुद्र है। अगर हम नाम अपने नाम के पहले हिंदू लगाएंगे तो दूसरे देशों से आने वाले लोग हिंदू धर्म के नाम से जानेंगे।आगे उन्होंने कहा कि भारत में जात-पात का संकट बहुत ज्यादा बढ़ गया है। यहां पर करो या मरो जैसे हालात हो गए हैं। इसलिए भारत को भव्य बनाने के लिए जात-पात खत्म करनी होगी।
ओरछा तक निकालेंगे पद यात्रा
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि वह छतरपुर से ओरछा तक पैदल यात्रा करने वाले हैं। इस यात्रा के लिए वह सभी हिंदुओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम यही चाहते हैं कि जब कोई भी विदेशी आए भारत आए तो वह भारतीय से मिले किसी जाति से नहीं। अब नाम के आगे हिंदु लगाना जरुरी हो गया है।
पदयात्रा के लिए शुरु होगें रजिस्ट्रेशन
बागेश्वर बाबा ने बताया कि जल्द ही हिंदु एकता के लिए पदयात्रा शुरु की जाएगी। जिसके लिए मोबाइल से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होगें। यह यात्रा छतरपुर शुरु होकर ओरछा तक जाएगी। इस यात्रा का मकसद सिर्फ हिंदुओं को जोड़ना है।



