सुनील साहु की रिपोर्ट:-
कवर्धा | कबीरधाम कुई कुकदुर वनांचल क्षेत्र में त्रिस्तरी पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट प्रारंभ हो गया है वर्तमान जनपद सदस्य श्री कृष्ण पुसाम के द्वारा विभिन्न क्षेत्र में ग्रामीणों में लगातार दौरा कर आम आमजनों से अपना संपर्क जारी कर दिया गया है| और उन्होंने क्षेत्र क्रमांक 1 से जिला पंचायत कबीरधाम के लिए अपने नामांकन भरने का दावा कर रहा है और कृष्ण पुसाम के द्वारा बताया जा रहा है|
कि उक्त क्षेत्र में उन्हें काफी जन समर्थन मिल रहा है और उन्होंने अपने वर्तमान कार्यक्रम के कार्य से जनता को संतुष्ट होना बताया और उनकी समस्या में तत्परता से कार्य करने एवं उनके दुख सुख में सम्मिलित होने के कारण आम जनता के द्वारा उन्हें जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 से बनाया जाएगा ऐसा उनका दवा और मानना है|



