सुनील साहु की रिपोर्ट:-
कबीरधाम/ पंडरिया /गौ रक्षा के लिए संकल्प/गाय की दुर्दशा को देखते हुए बहुत ही दयनीय स्थिति हो गई है आज की स्थिति में कोई भी व्यक्ति गाय पालन नहीं करना चाहता और जो गाय घर में हैं उसको भी लावारिस की तरह छोड़ दिया जाता है जिससे फसलों की नुकसान होता है गाय जो है रोड में बैठे होने के कारण एक्सीडेंट दुर्घटना होता है और गाय को किसी भी व्यक्ति के द्वारा अपनी इच्छा से नहीं रखते जबकि गाय हमारी माता है और गाय की हर चीज हमारे दैनिक जीवन में उपयोगी हैं|
जन्म से लेकर मृत्यु तक गाय का महत्व है इसलिए सभी व्यक्ति को अपने को एक-एक गाय पालना चाहिए और गाय की रक्षा करना चाहिए लेकिन सब की मानसिकता में यह बस गया है कि गाय पालने के लिए हमारे पास जगह नहीं है या और कई अन्य समस्या के कारण गाय को नहीं पाला जा रहा है जिससे प्राकृतिक आपदा का कारण हो रहा है इन सारी गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साहू जी एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी एवं समस्त विधायक छत्तीसगढ़ शासन से विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए|
जितने भी राशन कार्ड से राशन प्राप्त करते हैं उन सभी व्यक्ति को प्रति राशन कार्ड के हिसाब से एक गाय पालन करना अनिवार्य कर दिया जाए यदि जो व्यक्ति गए नहीं पाला जाता उसका चावल नहीं दिया जाएगा ऐसे विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित कर पूरे छत्तीसगढ़ में जितने भी राशन कार्ड में चावल प्राप्त करते हैं ऐसे राशन कार्ड धारी को गाय पालन के लिए अनिवार्य किया जाना जनहित में न्याय उचित होगा और राशन आबंटन के हितग्राही का फिंगर प्रिंट अंगूठा लिया जाता है |
उसमें गाय की कान में एक कोड लगाया जाए और उसे कोड के आधार पर हर माह जिओ टेकिंग किया जाए और जिओ टेकिंग करने के बाद ही चावल दिया जाए जिससे जो व्यक्ति गाय पालन नहीं कर रहा है वह चावल के लिए अपात्र किया जाए यदि ऐसा व्यवस्था किया जाता है तो निश्चित ही गए कि जो दुर्दशा है वह ठीक हो जाएगी और गाय हमारी माता है गाय की रक्षा करना हमारा धर्म है गाय जो है हमें हर तरह से लाभ ही होता इसलिए सभी राज नेताओं से मेरा निवेदन है कि अति शीघ्र इस बात को ध्यान में रखकर गाय की व्यवस्था को सही करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के को गाय पालन के लिए अनिवार्य किया जाना चाहिए जिससे गौ माता की रक्षा हो और गौ माता की व्यवस्था हो



