सुनील साहु की रिपोर्ट:-
दुल्लापुर | आप सभी भारतीय जनता पार्टी मंडल दुल्लापुर (बाजार ) के समस्त शक्ति केन्द्रो के प्रभारी,संयोजक, सह संयोजक बन्धुओं को सुचित हों कि कल दिनांक 2/9/2024 को भारतीय जनता पार्टी का पुरे देश भर में सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है|
अतएव भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश अनुसार, प्रदेश व जिला नेतृत्व के आव्हान पर कल दिनांक 2 सितंबर दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल दुल्लापुर (बाजार ) में शक्ति केन्द्र स्तरीय बैठक आहूत किया जाना है अतः आप सभी भाजपा मंडल दुल्लापुर (बाजार ) के सदस्यता अभियान शक्ति केन्द्र प्रभारी ,संयोजक, सह संयोजकों से आग्रह है कि अपने -अपने शक्ति केन्द्रो में बैठक आयोजित करें !बैठक में प्रत्येक शक्ति केन्द्रो के अन्तर्गत आने वाली बूथों कि सक्रिय सदस्यों का उपस्थिति अनिवार्य है।



