बीना | मध्यप्रदेश ग्राम बम्होरी शेख से युवक का अपहरण करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने भोपाल ईंटखेड़ी से गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में उपयोग की गई कार को भी जब्त किया गया है। वहीं घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
थानाप्रभारी अनूप यादव ने बताया कि शनि पिता चालीराजा यादव (23) निवासी बम्होरी शेख ने रिपोर्ट दर्ज कराई की थी कि उसका भतीजा रितिक यादव अपनी बाइक क्रमांक एमपी 15 एमबाय 9556 से घर जा रहा था। तभी आंगनबाड़ी के पास खड़ी एक कार क्रमांक एमपी 05 सीए 8120 से चार युवक उतरे और उसके भतीजे रितिक को रोक लिया। जिसमें से एक व्यक्ति उसे मोहल्ले के हनुमत कुर्मी का दामाद विजय चौधरी भी शामिल था। जिसने रितिक के हाथ में डंडा मारकर घायल कर दिया और अन्य तीन युवकों ने उसका अपहरण कर कार से साथ ले गए। आरोपियों ने रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 140(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
अपहरण की घटना के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की और आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी एकत्रित कर कंट्रोल रूम को दी। जिसमें पता चला कि आरोपी सिरोंज के पास युवक को उतारकर भोपाल की ओर भाग गए। जिन्हें भोपाल कंट्रोल रूम को सूचित करने के बाद उन्हें ईंटखेड़ी भोपाल के पास घेराबंदी करके पकड़ लिया। जहां से विजय उर्फ सुरेश पिता राधेश्याम चौधरी व नंदकिशोर पिता गोविंद चौधरी निवासी मड़ावर राजगढ़ के लिए गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि घटना में उनके साथ अमन यादव व उधम मंडलोई भी शामिल थे। घटना में उपयोग की गई कार क्रमांक एमपी 05 सीए 8120 कीमत तीन लाख रुपए को भी जब्त किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थानाप्रभारी सहित एसआइ शैलेन्द्र सिंह, एसआइ लखन राज, कविता द्विवेदी, एएसआइ शिखरचंद, प्रधान आरक्षक गौतम भट्ट, राजेन्द्र चौहान, जितेन्द्र चंद्रवंशी, प्रेमजीत, दलजीत, संदीप यादव, सतीश शर्मा, रामाश्रय पांडे, भूपेन्द्र सोलंकी, महिला आरक्षक साल्वी हजारी, आरक्षक चालक दीप सिंह भदौरिया की अहम भूमिका रही।



