खैरागढ़ | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन के बाद महामंत्री मलकीत सिंह ने सूची जारी की है, केसीजी जिले से यतेंद्रजीत सिंह को असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रथम जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई है. इनकी नियुक्ति को लेकर विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के निवास मे फूल माला, मिठाई खिला कर बधाई दी.
यतेंद्रजीत को नियुक्त किए जाने से खैरागढ़ के कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह बढ़ गया है
उनके असंगठित क्षेत्र का बनने का समाचार जैसे ही राजनीतिक गलियारों से होता हुआ आम जनता तक पहुंचा सभी तरफ खुशी की लहर दौड़ पड़ी. नेताओं व आम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर निवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अध्यक्ष बनने की बधाई दी तथा सर आखों पर बिठाया. भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं तथा पार्टी नेताओं ने यतेंद्रजीत अध्यक्ष बनने पर फूल मालाओं से स्वागत किया.
विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कर्मठ वर्करों की कद्र करती है और पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करने वालों को ही ऐसी महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा जाता है. आने वाले समय में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा यतेंद्रजीत की नियुक्ति से और मजबूत होगा तथा इससे आम कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है व बढ़ेगा.
इस मौके विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, दीपक देवांगन, नदीम मेमन, राजा सोलंकी, सूरज देवांगन, भूपेश वर्मा, जीतेन्द्र वर्मा, आकाश सारथी, शिवम यादव, गिरधर, आशीष, बघेल अन्य कोंग्रेसी मौजूद रहे.



