सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
नारायणपुर| नारायणपुर में हो रही तीन-चार दिन से बारिश पर कल अचानक दोपहर को आई बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त हुआ, भारी बारिश के चलते कई नदियों में बाढ़ की स्थिति बन गई, शहर में पानी गलियों,घरों, मुख्य मार्ग पर घुटने तक पानी भर गया, जिसे बाढ़ की स्थिति बन गई कई जगह पेड़ गिरे, घरों में पानी घुसा, आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुआ, बारिश से साप्ताहिक बाजार में खलल डली ,बहुत से व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ, तालाब का पानी लबालब भर गया|
ओवरफ्लो की वजह से पानी मुख्य मार्गों पर दौड़ने लगा, नदियों में बाढ़ से जिला मुख्यालय का संपर्क टूटा, जगह-जगह नगर सैनिक की टीम टीम राहत कार्य में जुटी,, इस आपदा से समाज सेवकों ने मिलकर स्थिति को नियंत्रण लाने के लिए लगातार प्रयास किया, प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाई, मुख्य मार्ग से लोगों को पार करवाया साथ में नगर सैनिक की टीम भी थी, इसमें मुख्य रूप से नरेंद्र मेश्राम ,चेतन शर्मा मोहनलाल भट्टड़ ,सत्यम सोनी आदि ने मदद पहुंचाई|



