सिवनी – हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल सहज के मुख्य आतिथ्य में जिला सिवनी में हिन्दी साहित्य भारती की जिला इकाई के गठन बाबद एस एस पी महाविद्यालय के सभागृह में एक बैठक का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम हिन्दी साहित्य भारती के प्रांतीय अध्यक्ष प्रणव श्रीवास्तव ने हिन्दी साहित्य भारती के गठन , उद्देश्य एवं कार्यविधि के विषय में जानकारी दी ।
तत् पश्चात राजेन्द्र शुक्ल सहज ने प्रांतीय व केन्द्रीय कार्यविधि की जानकारी देते हुए जिले में गठन की आवश्यकता बतायी । जिसकी रीति नीति व कार्ययोजना के आधार पर उपस्थित साहित्यकारो , कवियों और बुद्धिजीवियों के द्वारा सर्वसम्मति से रमेश चंद्र चातक को जिला अध्यक्ष एवं अखिलेश यादव को जिला महामंत्री निर्वाचित किया गया ।
जिला जन संचार संवाद प्रभारी संजय जैन एवं मार्गदर्शक का दायित्व पूर्व प्राचार्य दुर्गा शंकर श्रीवास्तव, व नरेश मिश्रा को दिया गया । राजेन्द्र शुक्ल सहज , प्रणव श्रीवास्तव, अमर सिंह ठाकुर तथा साहेब लाल दशरिये ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए हिन्दी साहित्य भारती की सेवा करने के लिए समर्पण भाव से जुट जाने का आग्रह किया ।



