खैरागढ़ | खैरागढ़ क्षेत्र मे अचानक आयी बाढ़ के बाद सुबह से ही जिलापंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू बाड़ प्रभावित वार्डों मे गए.जिलापंचायत उपाध्यक्ष ने अनुविभागीय अधिकारी टांकेश्वर प्रसाद साहू से बात कर प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने निर्देश दिआ और राजनांदगांव जिला एनडीआरफ के अधिकारियों से बात कर बाढ़ प्रभावित लोगों को बाहर निकालने टीम शीघ्र प्रभावित क्षेत्रों मे भेजनें की बात कही.
सुबह ही विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने खैरागढ़ में बाड़ की स्थिति को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह जी से चर्चा कर उन्हे आश्वस्त किया कि हर संभव मदद प्रभावित लोगो को की जाएगी. विक्रांत सिंह ने कहा की जिले के जो भी गांव बाढ़ प्रभावित हुए हैँ अगर उनमे आपात स्थिति बनी है तो तत्काल उनको मोबाईल के माध्यम से भी अवगत करा सकते हैँ सभी की यथासंभव मदद की जाएगी|



