भोपाल | मध्यप्रदेश सितंबर 2024 (September 2024) का ये महीना हर किसी के लिए खास होता है। मौसम में बदलाव और त्योहारी सीजन साथ लेकर आने वाले इस महीने में छुट्टियों की लिस्ट बड़ी लंबी होती है। इस बार भी छुट्टियों की लिस्ट लंबी है।
यही कारण है कि सितंबर महीने का दूसरा सप्ताह मध्य प्रदेश के स्कूल-कॉलेज (School Holiday) स्टूडेंट्स और टीचर्स के साथ ही बैंकों (Bank Holiday) और ऑफिस (Office Holiday) वर्कर्स के लिए खुशखबरी लाया है।
दरअसल सितंबर 2024 के दूसरे सप्ताह का एंड और तीसरे सप्ताह की शुरुआत कुछ खास होने वाली है। क्योंकि मध्य प्रदेश में इस दौरान एक साथ 4 छुट्टियां घोषित की गई हैं। इनमें एक छुट्टी प्रदेश की मोहन सरकार ने अतिरिक्त घोषित की है।
यहां पढ़ें कैसे मिल रही एक साथ 4 छुट्टियां
14 सितंबर 2024 (14 September Public Holiday)
सितंबर (September 2024) महीने में 14 तारीख को सप्ताह का दूसरा शनिवार (Second Saturday) पड़ रहा है। इसलिए स्कूल और बैंक के साथ ही सरकारी कार्यालय भी इस दिन बंद रहेंगे।
15 सितंबर 2024 (15 September Public Holiday)
वहीं 15 सितंबर को रविवार (Sunday) होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। साथ ही कई साउथ इंडियन परिवारों में इस दिन ओणम पर्व भी मनाया जाएगा। यदि संडे नहीं होता तो भी इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता।
16 सितंबर 2024 (16 September Public Holiday)
इसके साथ ही 16 सितंबर को ईद-ए-मिलादुन्नबी (Eid-e-Milad-un-nabi 2024) त्योहार मनाया जाएगा। इसलिए इस दिन भी स्कूलों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
17 सितंबर 2024 (17 September Public Holiday)
वहीं 17 सितंबर को गणेश उत्सव का अंतिम दिन यानी अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) है। इस दिन प्रदेशभर में गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) कार्यक्रम के तहत जूलूस आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके कारण एमपी के सभी जिलों के स्कूल, कॉलेजों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।



