अमर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट-
बालाघाट | सनातन धर्म पर आस्था और विश्वास कितना मजबूत होता है यह बात देवी देवताओं पर अटूट विश्वास कर अपनी समस्या के निराकरण होने पर उनके मंदिर में दर्शन कर अपनी श्रद्धा अर्पित करते है । केवलारी( जिला सिवनी ) के ग्राम बंदेली से सनातनी भाईयों द्वारा मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ हेतु केवलारी से डोंगरगढ़ तक 180 किमी की पद यात्रा करने लगभग 15 ग्रामीण जनों का एक जत्था आज बालाघाट पहुंचा ।
जत्थे में शामिल विजय सिंह राजपूत ने बताया कि वे लोग मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन हेतु केवलारी से डोंगरगढ़ तक पद यात्रा करेगें । और दर्शन उपरांत वापस पद यात्रा करते हुए केवलारी पंहुचेगें। पदयात्रियों में विजय सिंह राजपूत, दिलीप सिंह राजपूत, कल्लू सिंह राजपूत, युवराज सिंह राजपूत, भीम सिंह राजपूत, कृष्ण कुमार नागेश्वर, धुरा पंचेश्वर सहित अन्य सनातनी साथी जत्थे में सम्मिलित है ।



