सपना गजभीये की रिपोर्ट :-
दुर्ग | शासकीय प्राथमिक विद्यालय शक्तिनगर दुर्ग में आज पालक बालक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि अंजू तिवारी के साथ शाला के पालक समिति के सदस्य शामिल हुए| उक्त अवसर पर अंजू तिवारी विधायक प्रतिनिधि ने विद्यालय को आफिस के लिये 5 प्लास्टिक कुर्सी भेंट किया प्रधानपाठक अवनीश चन्द्र श्रीवास्तव ने पालकों को कहा कि बच्चों को शाला गणवेश में व साफ सुथरा तैयार कर विद्यालय समय पर भेजे,छुट्टी में जाने पर आवेदन देवे,एवम गृहकार्य को पूरा करने रोज प्रेरित करे|
इस पर सभी पालकों ने सहमति व्यक्त किया,साथ ही न्यौता भोजन , मध्यान्ह भोजन पर भी चर्चा की गई,आधार कार्ड अपडेट की जानकारी दी गयी,पालकों ने भी अपने विचार जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा जिन्हें पूरा करने का आश्वासन विद्यालय को प्राप्त हुआ| बैठक का आयोजन एवम संचालन सुनीता तिवारी व शकुंतला ठाकुर के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया लगभग 25 पालक गणो ने अपनी उपस्थिति प्रदान किये ।



