अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर| सडक मे बैठें पशुओं को हाइवे, साइड रोड ओर गल्ली. मोहल्ले से भागने पकड़ने अब प्रतिदिन अभियान चलाया जायेगा जिसमे पशुओं को या पशु मालिक अपने साथ वही से ले जाये अन्यथा पकड़े गए मवेशियों को गौ अभ्यारण जहाँ पर रखा जायेगा वहा से जुर्माना देकर ले जायेंगे,, नगर पालिका द्वारा इन पशुओं को सड़क से हटाने या पकड़ने क़े लिए कर्मचारियों को तैनात किया जिससे की सड़क दुर्घटनाओ को रोका जा सके चाहे वह इंसान का हो या जानवरो का हो. कर्मचारी अभी अपने काम को बखूबी अंजाम दें रहे है,
शहर को बेसहारा पशु मुक्त बनाने के लिए अब नगर पालिका खुद पशु पकड़ने के लिए आगे आया है। दुधारू पशु पकड़ने के बाद उसे छुड़वाने वाले पर नगर पालिका द्वारा जुर्माना लगाया जायेगा,साथ ही उससे एक शपथपत्र भी लिया जाएगा। जिसमें लिखवाना होगा कि वह पशु दोबारा सड़क पर नहीं छोड़ेगा। इसके अलावा पशुओं को सड़कों से बाइक के जरिए घर ले जाने वाले लोगों के वाहन भी इंपाउंड किए जाएंगे। पुलिस ने इसको लेकर भी आदेश दिए हैं। वहीं अब हर शाम 5 बजे से लेकर रात 12 बजे तक पशुओ को सडक से भगाने व पकड़ने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जाएगा जिसमें नगर पालिका क़े तैनात कर्मचारी साथ रहेंगे। वैसे हर रोज तीन टीम पुलिस की मौजूदगी में पशुओ को पकड़ेंगी।
यह फैसले नगर पालिका में अध्यक्ष पार्षद, पुलिस प्रशासन सहित अधिकारियों की हुई बैठक में लिया गया है। निगम, नगर पालिका की तरफ से अब जो पशु पकड़े जाएंगे वह सीधे गोअभारण्य में ही छोड़े जाएंगे।
अभी हमने यह अभियान चलाकर पशु मालिक को सचेत किया है, आगे भी अगर इसी तरह से अगर मालिक पशुओं को सड़को पर छोड़गे तो उनके ऊपर कार्यवाही कर जुर्माना लगाया जायेगा, रतनपुर मे हो रही सड़क दुर्घटनाओ को रोकने ये हमारी पहल है,, जिसमे हम आप सभी जनता से सहयोग की अपील करते है|



