अमित दुबे की रिपोर्ट:-
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की धार्मिक और पौराणिक नगरी, रतनपुर में जहां 51 सिद्ध शक्तिपीठों में से एक मां महामाया देवी विराजमान है, नवरात्रि पर्व के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं दूर-दूर से मां महामाया देवी के दर्शन के लिए आते हैं । इस महत्वपूर्ण अवसर पर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नीरज जायसवाल ने छत्तीसगढ़ शासन से एक महत्वपूर्ण मांग की है कि रतनपुर में अवैध शराब बिक्री एवं खुले बाजार में मांस बिक्री पर 9 दिन के लिए प्रतिबंध लगाने की मांग की है
यह मांग को न केवल हिंदू संगठनों द्वारा समर्थित है, बल्कि आम जनता क़े द्वारा इस मांग की सराहना भी की गई है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस पर कोई निर्णय लेता है या नहीं। श्री नीरज जायसवाल ने कहा कि नवरात्रि पर्व के महत्व और शराबबंदी की आवश्यकता इसलिए है कि नवरात्रि एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो देवी की आराधना के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर, लाखों श्रद्धालु रतनपुर आते हैं और मां महामाया देवी की दर्शन करते हैं। वही शराब और मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने से इस त्योहार की पवित्रता और श्रद्धा को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
प्रशासन को इस मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और नवरात्रि के दौरान रतनपुर में शराबबंदी और मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। यह न केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करेगा, बल्कि शहर की शांति और सुरक्षा को भी बनाए रखेगा।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मांग पर कितना गभीर निर्णय लेता है ताकि नवरात्रि के दौरान रतनपुर में श्रद्धालुओं के लिए एक शांतिपूर्ण और पवित्र वातावरण दे सके



