सी एल साहू की रिपोर्ट ;-
नगर चारामा को प्रकाश व्यवस्था के तहत सजाने संवारने के लिए 1करोड़ 17 लाख रूपए की ट्यूबलर पोल की स्वीकृति
रोशनी से जगमगाने के लिए दशहरा मैदान, बाजार चौक व भारत माता चौक बस स्टैंड में हाई मास्ट लाइट की स्वीकृति
देवांगन समाज भवन हेतु 19.25 लाख व साहू समाज भवन में शौचालय निर्माण कार्य हेतु 2.68 लाख रूपए
छः गढ़ राज्य के निर्माता परम श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की चौक स्थापना हेतु 20.00 लाख रूपए
वॉर्ड 15 में शिव मंदिर के पास शेड निर्माण कार्य हेतु 4.00 लाख रूपए
इसी प्रकार जनहित में नगर विकास हेतु सीसी रोड एवम नाली निर्माण कार्य व मुक्तिधाम उन्नयन कार्य हेतु करोड़ों रुपए की सौगात मिलने पर नगर में नगरवासियों में खुशी का माहौल है|
एवम नगर को विकास कार्यों की सौगात मिलने पर नगर के अध्यक्ष प्यारे लाल देवांगन ने मंत्री अरुण साव जी का आभार एवम धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि नगर के चहुमुखी विकास हेतु आगे भी इसी तरह सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ नगर में तेज गति से विकास कार्य होते रहेंगे ।
जिसके लिए संगठन के जिला व मंडल सहित सभी पदाधिकारियों का ,नगर के व्यापारी साथियों का, युवा साथियों ,किसान, मजदूर, मातृत्व शक्ति माताओं का सहयोग के लिए धन्यवाद दिये ।



