बालोद: पीरामल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट संगवारी (साथी) के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल डुंडेरा में करियर गाइडेंस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य की योजना और करियर चयन में मार्गदर्शन प्रदान करना था, ताकि वे अपनी रुचि और क्षमताओं के अनुसार सही दिशा में आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम में मुख्य मुख्य वक्ता ( रोल मॉडल) के रूप में मोहला मानपुर जिले से आओ सहेली चुप्पी तोड़े कार्यक्रम के संचालक हरीश कुमार जी एवं पीरामल फाउंडेशन से जिला प्रोग्राम समन्वयक मिथलेश देशमुख जी और जिला प्रोग्राम ऑफिसर लिलेश्वर कुमार जी उपस्थित रहे।
आज के सत्र में मुख्य वक्ताओं द्वारा सोशल सेक्टर ( डेवलेपमेंट क्षेत्र) में भविष्य के अवसर को अपने वास्तविक अनुभवों को साझा करते हुए बताया गयाउन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को मेहनत और लगन को प्राथमिकता देने की सलाह दी|
और उन्हें उनके रुचि के अनुसार करियर चुनने के लिए प्रोत्साहित किया। रोल मॉडल ( मुख्य वक्ता) के द्वारा बच्चों के प्रश्नों का उत्तर देकर, इस क्षेत्र में उनको स्पष्टता प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन हायर सेकेंडरी स्कूल डुंडेरा के शाला प्रमुख एन. के. साहू के संरक्षण में हुआ। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जुगुनू ठाकुर, नोडल अधिकारी एम. के. देवांगन, और शाला परिवार से शिक्षकगण टी. के. ठाकुर, मनोज देवांगन, सी. एल. ठाकुर, पूनम देशमुख, साहिना अंजू, योगिता साहू, वाय. के. देशमुख, दीपक जोशी एवं डी. एस. ठाकुर ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। पीरामल फाउंडेशन से गांधी फेलो चेतन यादव ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से की गई, जिसके बाद बालगीत के माध्यम से बच्चों में एकाग्रता लाने का प्रयास किया गया।
प्रोजेक्ट संगवारी (साथी) के अंतर्गत, यह प्रयास किया गया कि छात्रों को आदर्श व्यक्तियों के वास्तविक अनुभवों से अवगत कराकर, उनकी करियर की समझ और मार्गदर्शन के बीच की खाई को भरा जा सके।
अंत में, व्याख्याता सी. एल. ठाकुर ने मुख्य अतिथियों और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रोजेक्ट संगवारी (साथी) की सराहना करते हुए पीरामल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।



