अमर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट:-
बालाघाट – लांजी के समीपस्थ गांव मनेरी के शास.उच्च माध्य.विद्यालय की छात्रा कु. शिरोमणि दहीकर ने लोटस सिल्क को मैकेनाईज्ड फार्म में लाकर उत्पादन करने का माॅडल बनाने का विचार आया । इस आईडिया को विभाग के पोर्टल पर अपडेट किया ।
इसी पोर्टल पर 8 लाख विद्यार्थियों ने अपने अपने आईडिया अपलोड करायें थे जिसमें मात्र 10% यूनिक आईडियों का चयन किया गया ।जिसमें मनेरी विद्यालय की छात्रा का माॅडल आईडिया भी चयनित हुआ।
आईडिया चयनित होने पर शिरोमणि दहीकर ने अपने आईडिया को मूर्त रुप देकर अपने माॅडल को विज्ञान प्रौद्योगिक विभाग द्वारा दिल्ली के प्रगति मैदान पर आयोजित देश के 345 माॅडल्स का प्रदर्शन 16 से 18 सितम्बर को हुआ था ।जिसमें 31 माॅडल्स राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए जिसमें से 3 माॅडल्स म.प्र. के विद्यार्थियों के थे।
जिसमें से एक माॅडल मनेरी की होनहार छात्रा शिरोमणि दहीकर का था । विगत 25 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित राज्य शिक्षक सम्मान समारोह मैं शिरोमणि दहीकर को राज्यपाल माननीय श्री मंगूभाई पटेल और मुख्य मंत्री श्री मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया गया ।



