अमर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट-
बालाघाट – धनतेरस का पावन दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा है। आज के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश वासियों सहित बालाघाट के नागरिकों को भी बड़ी सौगातें दी है। धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के ऐसे नागरिक जो 70 वर्ष की आयु पार कर चुके है। अब उनके लिए भी आयुष्मान भारत निरामय योजना में प्रावधान कर दिया है। अब से उन्हें भी आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार मिलने लगेगा।
इसी तरह प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश सहित बालाघाट के किसानों और चिकित्सा क्षेत्र में भी अनोखी सौगाते दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की किसान सम्मान निधि के 1624 करोड़ रुपये अंतरित किये है। इसमें बालाघाट जिले के 313457 किसानों के खातों में 62.69 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है।
उन्होंने मंदसौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से 512 आयुष व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये है। इसमें बालाघाट को 7 आयुष चिकित्सक और 6 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी मिले है। इनका चयन मप्र लोक सेवा आयोग के माध्यम में से हुआ है। बालाघाट में इन दोनों कार्यक्रमो का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर सभागृह में देखा व सुना गया।

इस दौरान कलेक्टर मृणाल मीणा , नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, भाजपा के सत्यनारायण अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, एसडीएम गोपाल सोनी,सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडे, सिविल सर्जन निलय जैन, एएसएलआर स्मिता देशमुख सहित 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिक किसान हितग्राही मौजुद रहें।
बालाघाट में ये आएंगे नए आयुष चिकित्सक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदसौर में आयोजित हुए कार्यक्रम में नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों में डॉ. तरुण पंवार, श्याम सुंदर परमार, रविन्द्र भाटी, दीपमाला राठौर व डॉ. गौरव चौहान को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किये। नवनियुक्त आयुष व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों में बालाघाट के लिए डॉ. पूजा बिसेन, डॉ.गौरव पारधी, रतनदीप पटेल,प्रतीति मेश्राम,ज्योति उइके और मयंक उइके का आयुष चिकित्सक तथा डॉ. रेखा कर्वेटि, डॉ. पूजा चौहान, डॉ. रंजीत धुर्वे, सचिन मोरे, रेशमा आरसे और डॉ. महेश आहाके का चयन बालाघाट जिले में हुआ है।
कृष्ण कुमार, देवलाल और हेमंत ने पायी सम्मान निधि की
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जिले के 313457 किसानों के खातों में 62 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की है। बालाघाट जिले में सांकेतिक रूप से कलेक्टर मृणाल मीणा और नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने नवेगांव के किसान कृष्ण कुमार बिसेन व देवलाल कटरे और हेमंत रणगिरे कोसमी को 2000-2000 हजार रुपये का सांकेतिक तौर पर चैक प्रदान किये गए। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में पात्र किसानों को 6000-6000 हजार रुपये बैंक खातों में प्रदाय करने का प्रावधान है। इस योजना में प्रति किसान 2000-2000 हजार रुपये की राशि 3 किस्तों में प्रदान की जायेगी ।



