अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर | बिलासपुर मुख्यालय से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर रतनपुर में दो प्रमुख बैंक जिसमें पंजाब नेशनल बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक के सामने पार्किंग की समस्या का विकराल रूप देखने को मिल रहा है इसमें आने-जाने वाले लोगों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है|
इसको लेकर रतनपुर के आम नागरिकों को काफी गुस्सा एवं आक्रोश आए दिन देखने को मिलता है रतनपुर एक प्राचीन एवं धार्मिक नगरी है जिसमें पूरे जिले सहित प्रदेश भारतीय रोजाना 20000से 25000 लोगों का आना-जाना लगा रहता है रतनपुर के भारतीय स्टेट बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक के सामने बहुत ज्यादा मात्रा में टू व्हीलर एवम् फोर व्हीलर गाड़ियों के खड़े हो जाने की वजह से आम नागरिकों को वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है |
जिससे यातायात भी प्रभावित होता है जिसकी समाधान की आवश्यकता है पर इस पर स्थानीय नगर पालिका परिषद रतनपुर के तरफ से कोई पहल नहीं किया जा रहा है जबकि कोई भी कमर्शियल कंपलेक्स बनाने के पहले उनको पार्किंग के लिए जगह छोड़ने का नियम है फिर भी बिना पार्किंग की जगह छोड़े हुए यह अवैध तरीके से कमर्शियल कंपलेक्स बनाकर किराए पर दे देते हैं या उसका इस्तेमाल स्वयं करते हैं
मुख्य बिंदु
1. रतनपुर नगर में बैंकों की पार्किंग की कमी से यातायात जाम।
2. पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के सामने सड़क पर गाड़ियों की भीड़।
3. नागरिकों को परेशानी और दुर्घटना का खतरा।
समस्या के कारण:-
1. नगरपालिका परिषद की उदासीनता।
2. परिसर बनाने वालों की लापरवाही।
3. शासकीय नियमों की अनदेखी।
4. व्यावसायिक संस्थानों की बढ़ती संख्या।
समाधान
1. बैंकों को पार्किंग की व्यवस्था करनी।
2. नगर पालिका परिषद को पार्किंग क्षेत्र बनाना।
3. शासकीय नियमों का पालन सुनिश्चित करना।
4. व्यावसायिक संस्थानों को पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए प्रोत्साहित करना।
5. यातायात पुलिस की निगरानी।
आम नागरिकों की मांग
“बैंकों और नगर पालिका परिषद को पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए रतनपुर नगर के नागरिकों की परेशानी को देखते हुए, आवश्यक है कि बैंक प्रशासन और नगर पालिका परिषद इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करें।



