अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर | पांच जुआरी चढ़े रतनपुर पुलिस हत्थे अधीक्षक द्वारा जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के द्वारा टीम गठित कर दिनाँक 12/11/2024 को ग्राम गिरिजाबन नवागांव परउ बैगा मंदिर के पास कुछ लोग रूपयों पैसो का दाँव लगाकर जुआ खेल रहें हैं।
सूचना पर रतनपुर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके पर 04 जुआरियो को पकडा गया जिनका नाम .1 बलदाऊ यादव पिता शिव कुमार यादव उम्र 28 वर्ष,02 शरद कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 27 वर्ष,03 शिव कुमार साहू पिता राजेंद्र प्रसाद साहू उम्र 22 वर्ष, 04 ऋषि कुमार मधुकर पिता अनंद राम मधुकर उम्र 40 वर्ष सभी निवासी गिरिजाबन नवागांव थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ0ग0), जिनके पास व फड से कुल नगदी रकम 1930/- रूपये बोरी फट्टी व 52 पत्ती ताश व एक मोमबत्ती को समक्ष गवाह के जप्त कर,
जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।कार्यवाही में उप निरीक्षक कमलेश बंजारे सहायक उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया,प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव,आरक्षक विजेंद्र रात्रे,नरेश पोर्ते, लेखपाल खुसरो,शशिकांत तिवारी,धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा |



