रोहित यादव की रिपोर्ट :-
कवर्धा| शासकीय प्राथमिक शाला मोटीयारी में सोमवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर सुनीता नेताम प्रधान पाठक द्वारा शाला के छात्र छात्राओं को पौष्टिक आहार के रूप मे पुड़ी पुलाव जलेबी खिलाकर न्योता भोज आयोजित किया गया।
न्योता भोज जून, अगस्त,सितंबर, नवम्बर क्रमशः शाला प्रबंधन समिति, ग्रामीणवाशी, स्टाफ द्वारा किया जा रहा है। शाला में न्योता भोज आयोजित यू आर चंद्राकर सहायक संचालक कवर्धा द्वारा जून माह से आरंभ किया गया था।
इस न्योता भोज कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनोज पटेल, जगराम पटेल उपसरपंच, जाजेंद्र जायसवाल, अयोध्या जायसवाल, बाबूराम सिन्हा, संतोष सिन्हा, बलदेव धुर्वे, मनीष सलूजा, मनोज कौशिक उपस्थित थे।



