सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया संविधान दिवस शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय संविधान दिवस कार्यक्रम संविधान की 75वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया गया |
जिसमें महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा दिनांक 25 नवंबर को नारा लेखन, भाषण एवं वाद विवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नारा लेखन का विषय भारतीय संविधान एवं वाद विवाद का विषय भारतीय संविधान वकीलों का स्वर्ग विषय एवं भाषण प्रतियोगिता का विषय विश्व के विशाल संविधान की 75वीं गरिमा गरिमा रहा |
जिसके उपरांत दिनांक 26 नवंबर के कार्यक्रम की रूपरेखा में प्रथम सत्र कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों द्वारा लक्ष्य गीत गाकर सामाजिक चेतना का प्रचार प्रसार किया कार्यक्रम की अगली कड़ी में अतिथियों का स्वागत एवं बैच लगाकर किया गया|
जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनाथ कश्यप टी ए सी सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि मंगऊ राम कावड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेश्राम एवं जन भागीदारी सदस्य रश्मि कतलाम, ललित कुमार नाग, लिलेश कवड़ों, बिंदेश पात्र सामाजिक कार्यकर्ता सूरज निषाद पी आर ओ नारायणपुर, जैकी कश्यप नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका कार्यक्रम में उपस्थित रहे |
साथ ही एच डी एफ सी बैंक मैनेजर धीरज श्रीवास्तव एवं मेहुल राठौर कल्सटर हेड बस्तर जगदलपुर की उपस्थिति भी रही कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे रामनाथ कश्यप टी ए सी सदस्य अपने वक्तव्य में संवैधानिक तथ्यों की विवेचना की एवं भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन सभा को करवाया कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रूपों को प्रदर्शित किया कार्यक्रम में नृत्य गीत एवं नाटक का मंचन भी किया गया जिसमें नृत्य गीत की श्रृंखला पारंपरिक रही एवं नाटक के विषय अधिकार पर थे |
जिसकी मनमोहक प्रस्तुति छात्रों द्वारा दी गई। कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना बी .डी .चांडक ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि एवं उपस्थित समस्त विशिष्ट अतिथियों एवं प्राचार्य के सौजन्य से किया गया |
कार्यक्रम का संचालन संजय पटेल ग्रंथपाल द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉक्टर ( )मीनाक्षी ठाकुर एवं संयोजक कुमारी सुष्मिता सक्सेना रही कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के समस्त सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि सहायक प्राध्यापक, अतिथि शिक्षण सहायक एवं कार्यालयीन कर्मचारी द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया कार्यक्रम के सफल संचालन पर आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य श्री बी. डी .चांडक द्वारा किया गया।



