डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर – प्रदेश मे जब जब भाजपा की सरकार बनी है तब तब किसानो को परेशान होना पड़ा है अब फिर से प्रदेश मे भाजपा का सरकार है|
और भाजपा सरकार मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, और उनकी मंत्री मण्डल फ़िल्म देखने मे मस्त है, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर अध्यक्ष रवि देवांगन ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए|
कहा की 160 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है और वही इस वर्ष धान खरीदी करने का समय मात्र 47 दिन है ऐसे मे सरकार धान खरीदी का लक्ष्य पूरा करना असम्भव है|
भाजपा सरकार बनने से पहले चुनाव मे किसानो से वादा किये थे की भाजपा सरकार बनते ही 3100 रूपए प्रति किवंटल के दर से भुगतान होगा, लेकिन भाजपा सरकार तो जुमला की सरकार है|
जो 2300 रूपए मे खरीद रही है, जबकि 3100 रूपए का चुनावी वादा और केंद्र सरकार के 117 रूपए समर्थन मूल्य को जोड़ कर 3217 रूपए धान का भुगतान करना चाहिए!
वही नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रो मे बोहनी तक नहीं हुआ अबुझमाड़ क्षेत्र मे नेट सर्वर सही तरीके से नहीं है तो अबुजमाड़ के किसान मजबूरी मे औने पौने भाव मे बिचोलियो का धान बेचेंगे|
ग्रामीण क्षेत्र मे रकबा शून्य दिखाने से भी किसान परेशान है, सच तो ये है की प्रदेश सरकार अपने लक्ष्य से भाग रही है, सरकार ने अपनी नई नीति के तहत बफर जोन मे भी बदलाव किया है बफर जोन मे बदलाव करने से धान खरीदी केन्द्रो मे उठाओ नहीं हो रहा है|
पूर्व की कांग्रेस सरकार मे धान मिलिंग का दर 120 रूपए था जिससे भाजपा सरकार आते ही 60 रूपए कर दिया जिससे राईस मिलर्स हड़ताल मे है और धान केन्द्रो मे जगह की कमी हो रहा है|
प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को फ़िल्म देखना बंद कर किसानो की परेसानी को दूर करना चाहिए!
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, जिला कांग्रेस महासचिव शेख तौहीद अहमद, सचिव संजय राय, एनएसयूआई अध्यक्ष विजय सलाम, ब्लॉक उपाध्यक्ष शब्बीर बढ़गुजर, वरिष्ठ कांग्रेसी वीपी शुक्ला, एवं अन्य कांग्रेस सदस्य उपस्थित थे!



