तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | आज दिनांक 07/12/24 को देव समिति नारायणपुर की बैठक माता मंदिर शीतला में आहूत की गई जिसमें विभिन्न बातो का विचार विमर्श किया गया l
1. दिनांक 01/02/25 दिन शनिवार को माता पहुँचनी होगी l
2. दिनांक 19/02/25 दिन बुधवार को माता मावली मेला मनाने का निर्णय सर्व सहमति से लिया गया l
3. माता मेला दिनांक 05/04/25 दिन शनिवार को मनाने का निर्णय लिया गया है l
4. दिनांक 08/06/25 दिन रविवार को कोटगुड़िन मँडई मनाए का निर्णय लिया गया है l
5. 27/06/25 को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को स्थानीय अवकाश करने की मांग करेंगे l
6. हरियाली तिहार दिनांक 24/07/25 को मनाने का निर्णय लिया गया l
7. माता नया खानी 30/08/25 नयाखानी सार्वजानिक अवकाश 02/09/25 करने का निर्णय लिया गया है l



