अमित दुबे की रिपोर्ट :-
कोरबा जिले में वन रक्षक भर्ती में शामिल होने आए युवक की मौत हो गई है। वनरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट में शामिल होने युवक जांजगीर जिले से आया था, जो 200 मीटर दौड़ के दौरान अचानक गिरकर अचेत हो गया,
जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद से अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया है।
वन विभाग द्वारा बिलासपुर सर्कल के अंतर्गत आने वाले तीन वन मंडलों के 20 0मीटर की भर्ती की प्रक्रिया इंदिरा स्टेडियम में जारी है|
सुबह भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यर्थी की 200 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई इस दौरान कुछ देर बाद ही वह नीचे गिर पड़ा गिरते ही वहां हड़कंप मच गया |
और वहां मौजूद मेडिकल की टीम द्वारा फर्स्ट एंड देने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में अस्पताल में भेजा गया जहां डॉक्टर ने अपने मित् घोषित कर दिया|
वन विभाग ने इस घटना की सूचना मृतक के परिजनो को दे दी है जहां उनके आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया संपन्न होगी बताया



