सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
कांकेर| कांकेर जिले से नशे में धुत एक शिक्षक का वीडियो सामने आया है. शिक्षक नशे की हालत में स्कूल में धुत होकर सोया हुआ दिखाई ओढ़ रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो दुर्गुकोंदल ब्लॉक के ग्राम पलाचुर प्राथमिक शाला का है.
यही नही ग्रामीणों ने बताया कि छेरछेरा पर्व के दौरान बच्चों द्वारा इकठ्ठा किये गए धान को बेचकर शिक्षक ने शराब पी है. रोजना इसी तरह शराब के नशे में शिक्षक स्कूल पहुंचता है.
इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने बताया कि उन्होंने भी वीडियो देखा है. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है.
रिपोर्ट आने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि वीडियो में जो घटना देखने को मिल रही है वहां बहुत निंदनीय है एक शिक्षक के कारण हमारा पूरा शिक्षक समुदाय बदनाम हो रहा है.



