रायपुर | आज रायपुर एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रयागराज के लिए रवाना हुए। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी उपस्थित हैं।
महत्वपूर्ण इस यात्रा में मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक गण और उनके परिवार जन भी साथ हैं। यह यात्रा महाकुंभ 2025 के अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए की जा रही है।
मुख्यमंत्री और उनके साथियों का उद्देश्य महाकुंभ के धार्मिक आयोजन में शामिल होकर अपनी श्रद्धा और आस्था को प्रकट करना है।
यह यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक संदर्भ में है, और प्रदेश के प्रतिनिधि संगम में आस्था की डुबकी लगाकर प्रदेश की समृद्धि और सुख-शांति की कामना करेंगे।



