हेमू साय की रिपोर्ट :-
जगदलपुर, बस्तर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा सरकार के खिलाफ बस्तर जिले के जगदलपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी CBI के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूर्व विधायक रक्षण जैन, जयक हुसैन, राजेश राय, शुभम यदु, भवानी, संदीप दास, लोकेश नंदा, पूर्व पार्षद बलराम यादव, सलीम जाफर अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हनुमान दुबे, कोमल सेना, ललिता राव, अंजना नाग, राजेश चौधरी आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को दबाने के लिए CBI जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और लोकतंत्र की रक्षा की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ और CBI की निष्पक्ष जांच हो जैसे नारे लगाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने कहा कि अगर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियां जारी रहीं, तो कांग्रेस संघर्ष तेज करेगी।



