सौरभ सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
कांकेर l छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl
मिली जानकारी के अनुसार घटना कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जहाँ एक तेज रफ्तार बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है की बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होकर गिर गई हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हो गया।
आदेश की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर युवक को अस्पताल भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।



