कांकेर। छ. ग. पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा कांकेर की बैठक प्रहलाद नायक अलबेला पारा कांकेर के निवास में रखी गई।बैठक की अध्यक्षता कन्हैया सिंह ठाकुर अध्यक्ष चारामा ने किया। बैठक में संघ हेतु भवन, आय व्यय ब्यौरा, संभागीय समारोह में भागीदारी, पेंशनर्स की समस्याओं का निराकरण इत्यादि विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। जिला की त्रैमासिक बैठक दस तारीख निश्चित की गई।
बैठक पश्चात संघ के भवन के लिए कलेक्टर महोदय कार्यालय और अरुण कौशिक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कांकेर को पदाधिकारियों द्वाराआवेदन प्रस्तुत किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी को प्रकरण के संबंध आवेदन दिया गया।
इस महती बैठक में जिलाध्यक्ष दिलदार सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला सचिव गणेश यदु, प्रफुल्ल देहारी, रजनी यादव, ललिता साहू, गौतम सिंह ध्रुव, एस.आर. नागराज, राम रतन शांडिल्य, ज्योति स्वरुप यादव, आर. एस. भदौरिया, अंकालू राम पवांर, मेहतर बेलसरिया, झीठूराम बढाई, और डी. पी. साहू उपस्थित थे।



