सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | आज NHM संविदा कर्मचारियों ने सरकार से करारा सवाल उठाते हुए “आपने ही बनाया है, तो संवारेंगे कब ?” के नारे के साथ ऐतिहासिक रैली निकाली। यह रैली धरना स्थल बखारूपारा से प्रारंभ होकर भाजपा कार्यालय तक पहुँची और वहाँ जाकर भाजपा प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान सरकार से सीधा प्रश्न किया गया कि आपने स्वयं कहा है “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे”, तो आखिर आप संविदा कर्मचारियों को संवारेंगे कब?। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा दी गई “मोदी की गारंटी” पर भी सवाल उठाया गया कि जिन वादों को 100 दिनों के अंदर पूरा करने की घोषणा की गई थी, वे अब तक अधूरे क्यों हैं?
NHM संविदा कर्मचारी संघ स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता है कि हमारी लड़ाई रोटी, रोज़गार और सम्मान की है। प्रदेश की जनता और कर्मचारियों के हक़ की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हम चेतावनी देते हैं कि NHM कर्मचारियों का अपमान अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह आंदोलन सिर्फ संविदा कर्मचारियों का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता के हक की लड़ाई है। यदि हमारी मांगों को दरकिनार किया गया तो यह आग और अधिक भड़क उठेगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार एवं सत्ताधारी दल पर होगी।




