खैरागढ़| आज दिनांक 10/09/2025 को जिला के.सी.जी.पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर घूमने एवं हल्ला गुल्ला/हुड़दंग करने वाले लगभग 100 लोगों की थाना खैरागढ़ में लाकर चेतावनी देकर परेड कराई गई और नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में निबंध लिखवाकर नशा छोड़ने हेतु विशेष हिदायत दिया गया l
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 25 व्यक्तियों पर भी कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई |आम नागरिकों को नशामुक्त शहर बनाने हेतु अपील भी की जाती है ।



