अमित दुबे की रिपोर्ट:-
बिलासपुर रतनपुर बिलासपुर रेंज क़े मरवाही मनमंडल रतनपुर रेंज के रेंजर देव सिंह ठाकुर और सह कर्मियों क़े द्वारा दिनांक 25 3.2025 को मृत पड़े कछुआ को पीएम के लिए कानन पेंडारी भेजा गया जहां से रिपोर्ट मे 24 घंटे पहले कछुआ का मौत दम घुटने से हुई है |
कछुआ की मौत के जांच कछुआ चाल में वन विभाग द्वारा करते हुए महामाया ट्रस्ट क़े सुरक्षाकर्मियों और सफाई कर्मियों से पूछताछ की गई मे बताया गया कि यह घिनौना कृत्य कराने वाले उच्च पद पर आसीन हैं उसके बावजूद वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी इस जांच को कागजों तक सीमित करने में लगे नजर आए|
वही मंदिर में लगे लगे सीसीटीवी फोटो डी वी आर को जप्त कर जांच के दायरे में आए हुए व्यक्तियों को उपस्थित सूचना पत्रक दे कल दिनांक 29 3 2025 को रेंज ऑफिस रतनपुर में उपस्थित होकर अपना बयान रखने के लिए कहा गया
रेंज ऑफिस रतनपुर के रेंजर देव सिंह ठाकुर से पूछे जाने पर जवाब देने से बचते रहे|
अब देखना यह है कि आस्था का केंद्र बना शक्तिपीठो मे एक शक्ति पीठ मां महामाया देवी मदिर रतनपुर (छ ग) है क़े पवित्र कुंड मे हुए विष्णु भगवान के एक अवतार कछुआ का है का ऐसे जाल में फंसाकर मारना दंडनीय अपराध है ऐसे कृत्य करने वालों पर क्या कार्यवाही करते है|
मगर मेँ चर्चा ज़ोरो पर है कि सी सी टीवी मेँ दिखने वाले आरोपियों की सीधी पहचान के बावजूद भी वन विभाग उन्हें पकड़ने मेँ नाकाम है।
सूत्रों से पता चला है कि बयान के लिए मुख्य आरोपी और ट्रस्ट के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को वन विभाग द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है मगर वन विभाग के कार्यप्रणाली और सुस्त चाल से प्रकरण मेँ ढील की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता!
अब देखा जाना शेष है कि वन विभाग के उच्च अधिकारी इस अपराधिक क्रियाकलाप मे संलिप्त लोगों पर क्या कार्यवाही करती है?



