हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर। 22 अप्रैल, कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। श्री सुनील यादव ने इस मौके पर कहा,
“पत्रकार महासंघ केवल संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है जो पत्रकारों की एकता और उनके हक की आवाज़ बनकर कार्य करता है।”

18 जिलों में सक्रिय और 500 से अधिक पत्रकारों से जुड़ा संगठन अब राष्ट्रीय स्तर पर करेगा कार्य पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ वर्तमान में प्रदेश के 18 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और इसमें लगभग 500 पत्रकार शामिल हो चुके हैं।
अब यह संगठन “राष्ट्रीय पत्रकार मंच” के रूप में देश के सभी राज्यों के पत्रकारों को जोड़कर एक मजबूत, संगठित और प्रभावी राष्ट्रीय पत्रकारिता मंच तैयार करेगा।
इस कार्यक्रम में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों के पत्रकारों ने भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया। समाजसेवी संगठनों को भी सम्मानित कर सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया।



