अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर| कोटा प्रदेश में बहु चर्चित जनपद पंचायत में थे एक कोटा जनपद पंचायत पिछले सप्ताह भारी गहमा गहमी और उलट पुलट भरा रहा ऐसे में नए जनपद सदस्यों के निर्वाचन के बाद विभिन्न प्रभावों के सभापति पद के लिए बहुत सारे दिग्गज मैदान में थे ऐसे में क्षेत्र क्रमांक 11 की सामान्य महिला जनपद सदस्य दुर्गा हरिशंकर यादव का निर्विरोध कृषि सभापति बनना चर्चा का विषय रहा
ज्ञात हो की दुर्गा हरिशंकर यादव जो की पहली बार जनपद सदस्य बनी पूर्व से ही अपने क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित एवं क्षेत्र के जन मांगों को लेकर मुखर रही भाजपा से टिकट लेकर उन्होंने इस बार जनपद सदस्य का चुनाव जीता और कृषि सभापति के लिए निर्विरोध चुनी गई|
दुर्गा हरिशंकर यादव के पति हरिशंकर यादव रतनपुर भाजपा मंडल में युवा मोर्चा के महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं पति के राजनीतिक, लोकप्रियता, ईमानदारी छवि का भरपूर लाभ इस जनपद चुनाव में दुर्गा हरिशंकर को प्राप्त हुआ है
दुर्गा हरिशंकर से हुई खास बात में उन्होंने बताया
ग्रामीण कृषक परिवार से आने वाली दुर्गा हरि शंकर यादव अपने इस पद को लेकर बेहद उत्सुक एवं कृत संकल्पित हैं उन्होंने आगे बताया की खेती किसानी उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है|
और उन्होंने यह भी बताया कि जनपद क्षेत्र में आने वाले कृषि एवं कृषक विषयक सभी समस्याओं एवं भागों के निराकरण के लिए हमेशा उपलब्ध एवं समर्पित रहेगी बेहद सामान्य परिवार से आने वाले दुर्गा हरिशंकर यादव के कृषि सभापति बनने से क्षेत्र एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाइयां दी|



