अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर | रतनपुर के 15 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों इक्का दुक्का को छोड़कर लगभग शेष की स्थिति विचारणी है वार्ड विकास एवं वार्ड हित में संलग्न हकीम मोहम्मद वार्ड क्रमांक 12 रतनपुर निकाय में दूसरी बार निर्वाचित होकर अपने वार्ड में विकास की गंगा बहा रहे हैं सनत रहे हकीम मोहम्मद पहली बार भाजपा से जीत कर आए थे और वर्तमान में निर्दलीय पार्षद हैं इनका धेय वार्ड का विकास ही रहा है
नगर में चर्चा का विषय
नगर चर्चा खास बना चाचा भतीजा का जोड़ी वार्ड क्रमांक 12 में चाचा भतीजा के द्वारा जो विकास कार्य किया जा रहा है,वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद हकीम मोहम्मद ने वार्ड के विकास हेतु अपने पूर्व कार्यकाल में नाली सीसी रोड व अन्य कार्यों की मांग को स्वीकृत कराकर वर्तमान कार्यालय में उक्त विकास को कर रहे हैं वहीं भतीजा ठेकेदार आफताब मोहम्मद उक्त स्वीकृत कार्यों को पूरा करने में दृढ़ संकल्पित हैं इस कार्य को पूर्ण करने में लगातार लगा हुआ है|
पार्षद हकीम मोहम्मद ने पूर्व कार्यकाल में सामुदायिक भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण, मरघट में सौंदर्यकरण,और अन्य कार्य कराया गया था
अभी वर्तमान अपने कार्यकाल में चौहान पारा और खाले पारा में नाली निर्माण,मौली माता चौक से लेकर बाबूहाट तक सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है |
जिसमें वार्ड वासी बहुत प्रसन्न है वहीं वार्ड में मूलभूत सुविधा बिजली पानी की व्यवस्था को दुरुस्त किया है वार्ड वसीयों के निकाय एवं प्रशासनिक कार्यों में हकीम मोहम्मद की निजी अभिरुचि भी इनकी लोकप्रियता की वजह है|



