कमलेश सिंह कु रिपोर्ट :-
कवर्धा|जिले में आत्मसमर्पित नक्सली दंपत्ति को शासन की पुनर्वास नीति के तहत लाभ प्रदान करने के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक 03 जून 2025 को दोपहर 01 बजे जिला कार्यालय, कबीरधाम के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।
बैठक में आत्मसमर्पित नक्सली दंपत्ति के दस्तावेजों, गतिविधियों तथा पुनर्वास के पात्रता मापदण्डों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बैठक में आवश्यक सूचनाओं सहित नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित हों एवं प्रासंगिक जानकारी की एक प्रति जिला कार्यालय की सांख्य लिपिक शाखा में भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उल्लेखनीय है कि आत्मसमर्पित नक्सली दंपत्ति रमेश उर्फ आटम गुड्डू, पिता स्वर्गीय आटम हुंगा, उम्र 29 वर्ष एवं उनकी पत्नी सविता उर्फ लच्छी पोयम, पति रमेश उर्फ आटम गुड्डू, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्ना बोडकेल, थाना चिंतलनार, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 के अंतर्गत राहत एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाएं प्रदान किए जाने के लिएप्रस्तावित किया गया है।



