हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर। , आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा संभाग मुख्यालय राजीव भवन में अहमदाबाद लंदन एयर इंडिया विमान के दुखद हादसे के सभी मृतकों व पूर्व सांसद स्व.मानकुराम सोढ़ी जी की धर्मपत्नी स्व.फ़निता सोढ़ी जी को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा,अहमदाबाद लंदन एयर इंडिया विमान हादसा बेहद दुखद घटना है इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है,इस घटना में कुल 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी,वही इस घटना में एकमात्र जीवित बचे यात्री सहित अन्य घायलों का इलाज चल रहा है.
आज कांग्रेस पार्टी ने राजीव भवन में समस्त मृतकों व आज राजीव में बस्तर के पूर्व सांसद स्व.मानकुराम सोढ़ी जी की धर्मपत्नी स्व.फ़निता सोढ़ी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है साथ ही अहमदाबाद एयर इंडिया विमान घटना में अपने लोगों को खोने वाले पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती है एवं इस दुखद घटना में घायल हुए सभी लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करती है .
इस अवसर पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश राय, रामशंकर राव, सुषमा सुता, रविशंकर तिवारी, हनुमान द्विवेदी, नरेंद्र तिवारी,वेंकट राव, रोजवीन दास, जिशान कुरैशी, पार्षद शुभम यदु,जस्टिन भवानी, ललिता राव कमलेश पाठक, एस नीला,सलीम जाफर अली, सुलो कश्यप, संजू गुप्ता, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे.



