अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर | बिलासपुर कोटा कोटा ब्लॉक के ग्रामीण अंचलों में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जन जीवन को पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है नवागांव और तेंदू भाटा जैसे गांव का शहर से पूरी तरह संपर्क टूट गया है भारी बारिश होने के कारण पुल हुआ ध्वस्त ग्रामीणों की आवा जही हो गई पूरी तरह बाधित हुई|
पिछले दो दिनों के भारी बारिश के कारण क्षेत्र पूरी तरह से जल मग्न हो गया है जिससे गांव के रास्ते नाली नदी में तब्दील हो गए हैं वही नदियों में बाढ़ तूफान है जिससे आसपास के क्षेत्र मे पानी ही पानी नजर आ रहे है छापोरा, मोहंदा, पचरा जैसे गाँव कुछ घंटो के लिए टापू में तब्दील हो गए थे|
निचले इलाकों में पानी का भराव बढ़ रहा है, रतनपुर के आसपास के गावों में जल भराव की ख़बर मिल रही है|
मौसम विभाग की माने तो आगामी दो दिनों तक भारी बारिश के आसार है ऐसे में आसपास के गांवो में स्थिति भयावह होने का अंदेशा है|
स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई राहत की व्यवस्था नजर नहीं आ रही है, ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल निर्माण और वैकल्पिक रास्तों की मांग की है वही लगातार अपने विकराल रूप में बादल बरसते नजर आ रही है जिससे आफत और बढ़ने की संभावना बनी हुई है|
रतनपुर केंदा मार्ग में हो रहें अव्यवस्थित निर्माण कार्य की वजह से आवागमन और भी दुश्वार हो गया है अब देखना होगा कि प्रशासन फंसे हुए ग्रामीणों की किस तरह मदद करती है|



