एम् .सी.बी….से बियरो चीफ तरुण पिल्ले
एमसीबी। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चिरमिरी पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 10 स्थायी वारंटों की तामिली की है। यह कार्रवाई 23 नवंबर 2026 को की गई।
पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना चिरमिरी पुलिस ने फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी और न्यायालयीन वारंटों की तामिली के लिए अभियान चलाया।
इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 10 स्थायी वारंटों की तामिली की। इस कार्रवाई से लंबे समय से न्यायालयीन प्रक्रिया से बच रहे वारंटियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
चिरमिरी पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
एमसीबी पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।







