अमरजीत सिंह
बुलन्द टाईम्स न्यूज
कोरिया/बैकुंठपुर – निर्वाचन साक्षरता क्लबों (ईएलसी) के तहत जिला स्तरीय निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 26 नवंबर को सुबह 10.30 बजे होगी। प्रतियोगिता बैकुंठपुर के अग्रणी रामानुज प्रताप सिंह देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, जिले के स्कूलों और कॉलेजों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों को 2 से 20 नवंबर तक निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए गए थे। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी, संबंधित प्राचार्य और महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों को चयनित विद्यार्थियों की उपस्थिति निर्धारित तिथि और समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।







