नागेश साहू की रिपोर्ट :-
मुंगेली – मुंगेली जिले में स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट 54 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया है। 8 जुलाई को ACB (एंटी करप्शन ब्यूरों) ने कार्रवाई करते हुए प्रजेश सोनवानी को रंगे हाथों पकड़ा है। प्रजेश बीएमओ कार्यालय में पदस्थ था, जहां उसने रिटायर कर्मचारी से पैसे लिए।
5 जुलाई 2025 को ग्राम फंदवानी के ललित सोनवानी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। जब ललित 30 जून को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बताया कि प्रजेश सोनवानी ने उनकी ग्रेच्युटी राशि निकालने के लिए 61 हजार रुपए की मांग की थी।
एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया। इस दौरान पता चला कि आरोपी पहले ही 7 हजार रुपए ले चुका था। 8 जुलाई को एसीबी ने ट्रैप किया। शिकायतकर्ता को बाकी 54 हजार रुपए के साथ भेजा गया।
तखतपुर के रियांश होटल के पास एक ढाबे में रिश्वत लेते ही आरोपी को पकड़ लिया गया।जिले में पिछले 7 महीने में 6वीं कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुंगेली जिले में पिछले 7 महीनों में यह एसीबी की छठी कार्रवाई है।
गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों / कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है। मुंगेली जिले में 7 माह के भीतर एसीबी की यह 6 वीं कार्यवाही है।
इसके पूर्व प्राचार्य मालिक राम मेहर और बाबू हनी शर्मा, राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक नरेश साहू , पटवारी सुशील जायसवाल और उसके सहायक तथा, पुलिस विभाग के सहायक उप निरीक्षक राजा राम साहू, पटवारी उत्तम कुरें और सीएसपीडीसीएल के सब इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता और उसके सहायक के विरुद्ध एसीबी ने ट्रैप की कार्यवाही की थी। एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।



