सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
नारायणपुर | मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो जिला पंचायत कार्यालय में जिले के सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदाय किया और पेंशन राशि को अपने जीवन में सदुपयोग करने की सलाह दी।
सीईओ ने शिक्षा विभाग से प्रधान पाठक मन्हेर सिंह नुरेटी एवं प्रधान पाठिका अनुमति नायक को 31 आगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होने पर शाल एवं श्रीफल भेंट करते हुए पीपीओ प्रदाय किया।
इस अवसर पर सीईओ ने सेवानिवृत हुए सभी कर्मचारियों को स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।



