सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर – भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर आगमन पर नारायणपुर जिला भाजयुमो अध्यक्ष पंकज जैन के नेतृत्व में दर्जनों उत्साही युवा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
स्वागत समारोह के दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने नारायणपुर युवा मोर्चा की टीम की जमकर सराहना करते हुए कहा आप सभी कार्यकर्ता जिस कठिन और संवेदनशील क्षेत्र में काम कर रहे हैं, वो वास्तव में प्रेरणादायक है। आप लोगों का समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा भारतीय जनता पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज जैन ने अपने संबोधन में कहा प्रदेश अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन हम युवाओं के लिए ऊर्जा का काम करता है। नारायणपुर भाजयुमो टीम पूरी प्रतिबद्धता से संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और जनसेवा में लगी हुई है। प्रदेश नेतृत्व से मिले प्रोत्साहन से हम और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक बैनर्जी, जनपद अध्यक्ष ओरछा नरेश कोर्राम,बृज मानिकपुरी, कमल कोर्राम, नानू नाग, बिस्सु दत्ता, घुड बघेल, ललित पोयाम, दीपेन्द्र भोयर, विशाल , युधिष्ठिर मानकर, हेमंत भोई, राकेश ठाकुर, देवा नेताम, प्रफुल्ल, उज्जवल सोनी, प्रवेश नाग, संतोष साहु, अनुज जोशी, निलेश बघेल, दीपक बघेल, डे नारायण बघेल सहित अन्य भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारों, पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण के माध्यम से अध्यक्ष का अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



