सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | 15 सितम्बर को आहुजा पैलेस नारायणपुर में आयोजित होगा , स्वर्वेद संदेश यात्रा का आध्यात्मिक कार्यक्रम सुपूज्य संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के पावन सान्निध्य में संचालित राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा का भव्य आयोजन संपन्न होने जा रहा है।
यह यात्रा 29 जून को कश्मीर के नगर के स्थित ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा लहराकर शुभारम्भ हुई थी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत की आत्मिक चेतना को जाग्रत करने के उद्देश्य से निकली यह यात्रा अब जिला नारायणपुर में अपने दिव्य संदेश के साथ उपस्थित है।
कार्यक्रम में सुपूज्य संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज द्वारा जय स्वर्वेद कथा और ध्यान-साधना का अभ्यास कराया जाएगा।
यह आयोजन आगामी 25 और 26 नवम्बर 2025 को वाराणसी में होने वाले 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त राष्ट्रव्यापी जनजागरण का एक महत्वपूर्ण चरण है। जिसका उद्देश्य है— जन-जन तक आत्मिक चेतना का संदेश पहुँचाना और स्वर्वेद जैसे दिव्य ज्ञानग्रंथ की अमृतधारा से जीवन को अभिसिंचित करना।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय केदार कश्यप जी(वन एवं जलवायु परिवर्तन,परिवहन, सहकारिता एवम् संसदीय कार्य मंत्री छ ग शासन) तथा विशेष अतिथि के रूप में सु लता उसेंडी जी (विधायक, कोंडागांव) तथा बबन सिंह जी (निदेशक, विहंगम योग संत समाज, छ. ग.) शामिल रहेंगे।
उक्त आयोजन में विशेष सहयोगी सनातन धर्म मंच, सर्व पिछड़ा वर्ग समाज नारायणपुर, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नारायणपुर, जैन समाज, सर्व आदिवासी समाज,सिख समाज, सर्व ब्राह्मण समाज, मालक परिवहन संघ नारायणपुर एवम् समस्त नगर के भक्त शिष्य अध्यात्म प्रेमी शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं महाप्रसाद की भव्य व्यवस्था की गयी है।



