जिला ब्यूरो चीफ रूपम चतुर्वेदी गौरेल पेंड्रा मरवाही :-
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। आबकारी विभाग ने मंगलवार 16 सितंबर 2025 को मरवाही क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
टीम ने छापेमारी कर 8 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की और आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में आबकारी विभाग से एसआई तुलेश देसलहरे, एसआई दीपक ठाकुर, हेड कांस्टेबल सुधीर मिश्रा, प्रकाश सिंह और इंद्रभान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विभाग ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए नियमित गश्त और सघन अभियान जारी रहेगा।



