याद राम साहू की रिपोर्ट :-
गुंडरदेही | गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम हल्दी स्थित भट्टी क्षेत्र में चकना दुकानों की लापरवाही और गंदगी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से चकना दुकानों में पानी पाउच और डिस्पोजल बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद यहां खुलेआम इनका विक्रय किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि भट्टी क्षेत्र की दुकानों में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां गंदगी इतनी फैल चुकी है कि बदबू के कारण लोगों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ये दुकानें आबकारी विभाग के संरक्षण में चल रही हैं, जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं होती।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और भट्टी क्षेत्र में नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।



